मंगल ग्रह पर मौसमी धूल भरी आंधी का दौर : नासा

न्यूयार्क, 14 जून (आईएएनएस)। नासा के मार्स आर्बिटर ने पहली बार लाल ग्रह पर मौसमी धूल भरे तूफान का खुलासा किया है। इससे वैज्ञानिकों को भविष्य के रोबोटिक या मानव मिशन के मद्देनजर संभावित खतरनाक घटना को भांपने में मदद मिलेगी।

न्यूयार्क, 14 जून (आईएएनएस)। नासा के मार्स आर्बिटर ने पहली बार लाल ग्रह पर मौसमी धूल भरे तूफान का खुलासा किया है। इससे वैज्ञानिकों को भविष्य के रोबोटिक या मानव मिशन के मद्देनजर संभावित खतरनाक घटना को भांपने में मदद मिलेगी।

दशकों से मंगल ग्रह के धूल भरे तूफान के पैटर्न को समझने के लिए तस्वीरों के आधार पर शोध किया जा रहा था, लेकिन इसकी स्पष्ट तस्वीर मंगल ग्रह के वातावरण के तापमान के विश्लेषण के बाद ही बनी।

प्रमुख शोधार्थी नासा के कैलिफरेनिया स्थित जेट प्रोपल्सन लेबोरेट्री डेविड कास का कहना है, “जब हम धूल की तस्वीरों के अलावा वहां तापमान की संचरना को देखते हैं तो हमें अंतिम रूप से पता चलता है कि मंगल की विशाल धूल भरी आंधी में कुछ नियमितता है।”

यह शोध जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स नाम के जर्नल में प्रकाशित किया गया है। इस शोध के मुताबिक नासा के मार्स आर्बिटर द्वारा रिकार्ड किए गए तापमान से तीन तरह के विशाल क्षेत्रीय धूल भरे तूफान के पैटर्न का पता चलता है जो दक्षिणी गोलार्ध के वसंत और गर्मियों के दौरान हर साल एक क्रम में आते हैं।

मंगल का एक साल धरती के दो सालों के बराबर होता है।

कास आगे बताते हैं, “मंगल के क्षेत्रीय धूल भरी आंधी के पैटर्न को समझने के बाद अब हम वहां के वायुमंडल के मौलिक गुणों को नियंत्रित करने वाले कारकों को समझने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493