रोमांच से भरा था ‘पूर्ना’ का निर्देशन : राहुल

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। अभिनेता राहुल बोस ने ‘पूर्ना’ के लिए 15 साल बाद निर्देशन में कदम रखा।

राहुल ने एक बयान में कहा, “इस फिल्म का निर्देशन रोमांच से भरा था। इसमें मैंने अपनी तीन पसंदीदा चीजें- सिनेमा, स्पोर्ट-एडवेंचर और महिला सशक्तिकरण एक साथ दर्शाई।”

राहुल ने इससे पहले 2001 में ‘एव्रीबडी सेज आई एम फाइन’ का निर्देशन किया था।

‘झंकार बीट्स’, ‘चमेली’, ‘शौर्य’ और ‘दिल धड़कने दो’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले अभिनेता राहुल का कहना है कि ‘पूर्ना’ फिल्म को इससे बेहतर तरीके से नहीं लिखा जा सकता था।

इस फिल्म में तेलंगाना की एक गरीब लड़की मालावथ पूर्ना की कहानी को दर्शाया गया है, जो 25 मई, 2014 को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे युवा लड़की बनने का इतिहास रचती है। उसने केवल 13 वर्ष की उम्र में यह कर दिखाया।

इस फिल्म के संगीत के लिए राहुल ने सलीम और सुलेमान की जोड़ी को चुना।

‘पूर्ना’ इस वर्ष के अंत में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493