करिश्मा, संजय कपूर का तलाक मंजूर

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। मुंबई की एक पारिवारिक अदालत ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और उनके उद्यमी पति संजय कपूर के तलाक को मंजूरी दे दी।

करिश्मा के वकील क्रांति साठे ने आईएएनएस को बताया, “अदालत ने आज (सोमवार) लिखित में दी गई सारी चीजों के सत्यापन के बाद उनके तलाक पर मुहर लगा दी।”

साठे ने कहा कि बेटी समायरा व बेटे किआन की कस्टडी करिश्मा को दी गई है।

संजय बच्चों से छुट्टियों के दौरान दो सप्ताहांत के लिए मिल पाया करेंगे।

इस बाबत जब करिश्मा के अभिनेता पिता रणधीर कपूर से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा, “मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता। जहां तक हमारा ख्याल है, मामला खत्म हो चुका है।”

करिश्मा ने 2003 में दिल्ली निवासी उद्यमी संजय कपूर से शादी की थी, लेकिन उनके रिश्ते में कुछ समय बाद ही खटास की खबरें आने लगी थीं। दोनों ने 2014 में अदालत में तलाक की अर्जी लगाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493