आमिर का ‘दंगल’ से नया अवतार

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। सुपरस्टार आमिर खान की आगामी फिल्म ‘दंगल’ का उनका पहलवान लुक सामने आ गया है। इसमें वह पहलवान महावीर सिंह फोगट के युवावस्था के किरदार में नजर आएंगे।

आमिर ने डिजिटल प्लेटफार्म पर अपने पहलवान लुक की एक तस्वीर साझा की।

फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर द्वारा क्लिक की गई तस्वीर में आमिर काले रंग की गंजी पहने गठीले बदन और मूंछों में नजर आ रहे हैं।

ट्विटर पर तस्वीर साझा करते हुए आमिर ने लिखा, ‘युवा महावीर की शूटिंग शुरू करने के लिए दो दिन बाकी है। अविनाश गोवारिकर।’

फिल्म में आमिर अभिनेता पहलवान की अलग अलग उम्र में भूमिका निभाते दिखाई देंगे। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है।

उन्हेंने फिल्म के पहले चरण की शूटिंग के लिए अपना वजन 68 किलोग्राम से बढ़ाकर 93 किलोग्राम किया। इसके बाद 50 वर्षीय अभिनेता ने अपना वजन 25 किलोग्राम तक कम किया।

फिल्म में अभिनेत्री साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगे।

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘दंगल’ 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493