विक्रम भट्ट की अगली फिल्म में जरीन खान

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। फिल्मकार विक्रम भट्ट ने अपनी आगामी फिल्म ‘1921’ में अभिनेत्री जरीन खान को लिया है।

भट्ट ने एक बयान में कहा, “हमने जरीन खान को फिल्म में लिया है, जिन्होंने ‘हेट स्टोरी 3’ की गरिमा बढ़ाई थी।”

फिल्म संगीत के छात्रों के इर्द-गिर्द घूमती है। जरीन इसमें मुख्य किरदार निभाएंगी। फिल्म की शूटिंग इस साल नवंबर में शुरू होगी।

जरीन ने कहा, “अपने सबसे पसंदीदा निर्देशकों में से एक विक्रम भट्ट के साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार है। यह काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493