मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता जैकी चैन 19वें शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पंजाबी गीत ‘तुनक तुनक तुन’ पर भारतीय अभिनेता सोनू सूद संग थिरकते नजर आए।
मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता जैकी चैन 19वें शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पंजाबी गीत ‘तुनक तुनक तुन’ पर भारतीय अभिनेता सोनू सूद संग थिरकते नजर आए।
सोनू और जैकी फिल्म महोत्सव में रेड कार्पेट पर भारत-चीन की आगामी फिल्म ‘कुंग फू योग’ के लिए उपस्थित हुए, जहां उन्होंने मंच पर दलेर मेहंदी द्वारा गाए गए गीत पर नृत्य किया।
सोनू ने अपने डांस का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनका कोरिग्राफ किया नृत्य है।
बयान के मुताबिक, भाई जैकी चैन के साथ बिना तैयारी के नृत्य। शंघाई ‘कुंग फू योग’।
‘दबंग’ स्टार ने बताया कि जैकी चैन विनम्र व्यक्ति हैं।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “मैं सबसे विनम्र व्यक्ति को जानता हूं। जैकी चैन। एसआईएफएफ 2016 रेड कार्पेट। ‘कुंग फू योग’।”
भारत में राष्ट्रपति शी जिनपिंग की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच तीन फिल्म समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए थे। फिल्म ‘कुंग फू योग’ उसी का हिस्सा है। इसमें अमायरा दस्तूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगी।
सोनू ने इस फिल्म की पूरी टीम की एक तस्वीर भी साझा की।
ब्लैक एंड व्हाइट (श्वेत और श्याम) रंग की तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “सर्वश्रेष्ठ टीम जैकी चैन, “रैनी हर्लीन (‘क्लिफहैंगर’, ‘डाई हार्ड’ के निदेशक) के साथ।”
स्टेनली टोंग द्वारा निर्देशित एक्शन कॉमेडी फिल्म की शूटिंग जयपुर और आइसलैंड में हुई।
dharmpath.com dharmpath