मार्सेले (फ्रांस), 14 जून (आईएएनएस)। फ्रांस की अदालत ने इंग्लैंड फुटबाल टीम के दो समर्थकों को फुटबाल मैच के दौरान हुए विवाद में दोषी पाते हुए जेल भेज दिया है और उन्हें अगले दो साल के लिए फ्रांस में आने से प्रतिबंधित कर दिया है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, गुरुवार को रूस और इंग्लैंड के समर्थकों के बीच हुए हिंसक विवाद में मार्सेले की अदालत ने इआन हेपवोर्थ (41) और एलेक्जेंडर बूथ (20) को दोषी पाया है।
हेपवोर्थ को दी महीने और बूथ को तीन महीने की सजा सुनाई गई है।
इस विवाद में तकरीबन 35 लोग चोटिल हो गए थे जिनमेंसे एक की हालत नाजुक है।
मार्सेले में अभियोजन पक्ष के वकील ब्रिस रोबिन ने कहा कि 10 अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा चलेगा जिनमें से छह ब्रिटेन, तीन फ्रांस और एक अस्ट्रिया के नागरिक हैं।
dharmpath.com dharmpath