रियो डी जेनेरियो, 14 जून (आईएएनएस)। रियो डी जेनेरियो के अलम्पिक वेलोड्रोम में निर्माण कार्य मध्य जुलाई से पहले पूरा नहीं हो पाएगा। यह बात शहर के मेयर एडुआडरे पेस ने यहां अपने बयान में कही।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मेयर ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि ट्रैक जल्द ही तैयार हो जाएगा और इसका परीक्षण योजना के अनुसार 25 जून को ही होगा।
पिछले माह रियो डी जेनेरियो ने निर्माण कार्य में देरी के कारण टेकनोसोलो के साथ अपना अनुबंध समाप्त कर दिया था।
इसके बाद इंगेटेक्निका को स्थानीय सरकार की निगरानी में इस कार्य को पूरा करने का काम सौंपा गया।
वेलोड्रोम में इस वर्ष होने वाले रियो ओलम्पिक के साइकलिंग इवेंट होंगे।
मेयर ने कहा, “हम वेलोड्रोम का काम पूरा करने वाले हैं। एथलीटों के लाभ के लिए 25 जून को परीक्षण होना है।”
ब्राजील के अंतरिम राष्ट्रपति मिशेल टेमर मंगलवार को रियो के ओलम्पिक स्थलों की जांच करेंगे।
dharmpath.com dharmpath