नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। विशुद्ध और पारंपरिक नागा व्यंजनों के लिए जाना जाने वाला जुकोऊ ट्राइबल किचन यहां रविवार को इंडोनेशियन फूड फेस्टिवल का आयोजन करेगा।
एक दिवसीय इस फूड फेस्टिवल में बुफे मेन्यू होगा। इसमें बकवान जागुंग (झींगा और मकई), उदांग सॉस पदांग (पदांग सॉस के साथ झींगा), गुलई अयाम (इंडोनेशियाई चिकन करी) तथा ताहू गोरेंग (तली तोफू) जैसे व्यंजन होंगे।
जुकोऊ ट्राइबल किचन के मुख्य खानसामा तथा मालिक केरेन येपथोमी ने कहा, “जुकोऊ ट्राइबल किचन में हम एक दिवसीय इंडोनेशियाई फूड फेस्टिवल के आयोजन को लेकर प्रसन्न हैं। हमें उम्मीद है कि खाने के प्रेमी खाना और प्रेम का लुत्फ उठाएंगे। फेस्टिवल के दौरान सभी व्यंजन इंडोनिशाई में पैदा हुईं जेसिका पिसेशा तैयार करेंगी।”
dharmpath.com dharmpath