मुंबई के साथ ही रहेंगे नोर्डे

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। फुटबाल क्लब मुंबई सिटी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के तीसरे संस्करण के लिए हैती के विंगर सोनी नोर्डे को अपने साथ बनाए रखा है। इस बात की घोषणा क्लब ने मंगलवार को की।

नोर्डे ने हाल ही में कोपा अमेरिका के 100वें संस्करण में अपनी राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। हैती की टीम टूर्नामेंट के पहले दौर में ही बाहर हो गई थी। नोर्डे ने अपने देश के लिए 21 मैच खेले हैं।

नोर्डे को आईएसएल के पिछले सत्र के बाद मोहन बगान ने लोन पर अपने क्लब में शामिल कर लिया था। उन्होंने बगान को फेडेरेशन कप दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह 2015-16 में आई-लीग में बगान के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए थे।

नोर्डे ने एक बयान में कहा, “मुंबई के साथ दोबारा जु़ड़ कर मैं काफी खुश हूं। मैं टीम के साथ दोबारा खेलने और समर्थकों से मिलने का इंतजार कर रहा हूं।”

टीम के सह-मालिक अभिनेता रणबीर कपूर ने कहा, “हम नोर्डे को वापस अपनी टीम में शामिल कर खुश हैं। वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं और आई-लीग में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493