इस समय रोनाल्डो सर्वश्रेष्ठ : पेले

रियो डी जेनेरियो, 14 जून (आईएएनएस)। ब्राजील के महान फुटबाल खिलाड़ी पेले का मानना है कि मौजूदा समय में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी हैं।

पेले को हालांकि इस बात का दुख है कि विश्व फुटबाल में इस समय सिर्फ दो ही बड़े नाम हैं।

पेले ने कहा, “इस समय रोनाल्डो विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। मैं उनकी प्रशंसा करता हूं। अगर मुझे राष्ट्रीय टीम बनानी हो तो वह मेरी सबसे पहली पसंद होंगे।”

डेलीमेल डॉट को डॉट यूके ने सोमवार को पेले के हवाले से लिखा, “मुझे आज के हालात देख दुख होता है, क्योंकि इस समय और पिछले पांच साल में आपके पास सिर्फ दो (लियोनेल मेसी और रोनाल्डो) बड़े स्टार हैं। कुछ साल पहले आपके पास कई खिलाड़ी होते थे।”

तीन बार विश्व कप अपने नाम करने वाले पेले ने कहा कि यह विश्व फुटबाल के लिए अच्छी बात नहीं है।

पेले ने कहा, “पहले आपके पास जॉर्ज बेस्ट, बॉबी मूरे, जेरजिन्हो, बॉबी चाल्र्टन, पेले, जिको, बेकेनबाउएर, क्रफ, जिनेदिन जिदान, माराडोना जैसे खिलाड़ी थे, लेकिन अब सिर्फ मेसी और रोनाल्डो। यह फुटबाल के लिए अच्छा नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493