रूस पर जुर्माना, यूरो कप से निकालने की चेतावनी

नियोन, 14 जून (आईएएनएस)। यूरो कप में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में रूसी प्रशंसकों के बुरे बर्ताव के कारण यूरोपीयन फुटबाल संघ (यूईएफए) ने मंगलवार को रूस पर 1,68,200 डालर (150,000 यूरो) का जुर्माना लगाया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यूईएफए ने साथ ही रूस के लिए अस्थाई निलंबन भी जारी किया है। इसका अर्थ यह है कि अगर भविष्य में इस तरह की घटना रूस के प्रशंसकों द्वारा दोबारा होती है तो उसे यूरोपियन फुटबाल टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाएगा।

रूस के खेल मंत्री और रशियन फुटबाल यूनियन (आरएफयू) के अध्यक्ष विताली मुतको ने मंगलवार को कहा कि यूईएफए के फैसले के खिलाफ अपील नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा, “अनुशासनात्मक कार्रवाई का फैसला लिया जा चुका है। हम आधिकारिक रूप से फैसले का इंतजार कर रहे हैं। हम यूईएफए के फैसले का पालन करेंगे। आरएफयू के पास कोई और विकल्प नहीं है।”

11 जून को रूस और इंग्लैंड के बीच यूरो कप के मैच में प्रशंसक आपस में भिड़ गए थे। गुरुवार को उपजा यह विवाद शनिवार तक जारी रहा था।

यह मैच 1-1 से ड्रा रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493