बॉलीवुड आइफा अवार्ड्स 2016 का लेइको संग करार

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। चीन की इंटरनेट और प्रौद्योगिकी कंपनी लेइको ने अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आइफा) पुरस्कार समारोह के साथ आधिकारिक प्रायोजक के रूप में एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

आइफा के 17वें संस्करण का आयोजन स्पेन के मेड्रिड में 23 से 26 जून तक होगा।

लेइको इंडिया के ‘स्मार्ट इलेक्ट्रोनिक्स बिजनेस’ विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीओओ) अतुल जैन ने कहा, “यह साझेदारी हमारे भारत की रणनीति की मिसाल है, जो हमारे उपभोक्ताओं को उच्च स्तर की सामाग्री उपलब्ध कराएगी।”

लेइको अब भारत में ‘एरोज नाउ’, ‘यप टीवी’ और ‘हंगामा’ के साथ भी काम कर रहा है।

लेइको के सदस्यता कार्यक्रम के जरिए उपभोगकर्ता आसानी से 2000 से भी अधिक फिल्में देख सकते हैं। यह विशेष रूप से पहले लेइको की साइट पर रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493