अफगानिस्तान में सैन्य अभियानों में 117 आतंकवादी ढेर

रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में सैन्य अभियान की नियमित जानकारी देते हुए कहा, “अफगानिस्तान के सुरक्षा एवं रक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों के दौरान कई सैन्य एवं खात्मा अभियान चलाए, जिसमें 117 आतंकवादी मारे गए एवं 50 घायल हो गए और दो आतंकवादियों को पकड़ लिया गया।”

बयान के मुताबिक, जमीनी सैन्य अभियान चलाने वाले सुरक्षाबलों ने भारी तोपों और वायु सेना के निरंतर सहयोग से 34 प्रांतों में से 18 में छापे मारे।

इस अभियान में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 15 आतंकवादी मारे गए।

बयान में कहा गया कि अफगानिस्तान की वायु सेना ने हेलमंड प्रांत के गेरेशक जिले में एक आतंकवादी ठिकाने पर हमला किया, जिसमें 27 आतंकवादियों की मौत और 16 घायल हो गए।

बयान में कहा गया, “हेलमंड प्रांत में हवाई हमले में आतंकवादियों के चार सैन्य कमांडर मवलावी राकिब, कारी फिरदौस, मवलावी जिहादुल्लाह और कारी ओमारी मारे गए।”

इस दौरान अफगान सेना के दो जवानों की भी मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493