हथियारों पर प्रतिबंध को लेकर रिपब्लिकन को ओबामा की चुनौती

ओबामा ने एक प्रेस सम्मेलन में कहा, “हथियारों पर प्रतिबंध बहाल कर देना चाहिए, ताकि हमें मारने के लिए इस्तेमाल होने वाले हथियारों तक आतंकवादियों की पहुंच कठिन हो जाए।”

ओबामा ने चेताया, “इस प्रतिबंध के बगैर इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी।”

नागरिक उपयोग के लिए अर्ध-स्वचालित हथियारों का निर्माण 1994 में प्रतिबंधित कर दिया गया था, लेकिन 2004 में जब यह समाप्त हुआ तो अमेरिकी कांग्रेस ने इस प्रतिबंध को नवीनीकृत करने से इनकार कर दिया।

ऑरलैंडो में रविवार को समलैंगिक नाइटक्लब में गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी सहित 49 लोगों की मौत हो गई थी और 53 अन्य घायल हो गए थे। यह अमेरिका में 2001 के 9/11 के हमले के बाद की सबसे बड़ी आतंकवादी घटना थी।

हमलावर की पहचान अफगानी मूल के 29 वर्षीय अमेरिकी नागरिक उमर मतीन के रूप में हुई है। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में वह भी मारा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493