पूजा बनर्जी को आउटडोर शूटिंग पसंद

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘नागार्जुन-एक योद्धा’ में नूरी की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री पूजा बनर्जी का कहना है कि उन्हें आउटडोर शूटिंग अच्छी लगती है, क्योंकि उन्हें यात्रा करने में मजा आता है।

पूजा ने एक बयान में कहा, “मुझे यात्रा करने में मजा आता है। इसलिए जब आउटडोर शूटिंग होती है, तो मैं चहक उठती हूं। मैं बच्ची बन जाती हूं, जो अपने सामने वाली हर चीज को जानना-परखना चाहती है।”

पूजा ने ‘लाइफ ओके’ चैनल के ‘नागार्जुन-एक योद्धा’ के लिए कश्मीर, सोनमर्ग एवं धर्मशाला में अलग-अलग जगहों पर शूटिंग की है।

उन्होंने कहा, “मुझे धर्मशाला में शूटिंग करने में मजा आया। वहां मौसम बहुत प्यारा व कमाल का है। कश्मीर में शूटिंग करना मनभावन था।”

‘नागार्जुन-एक योद्धा’ में अंशुमान मल्होत्रा व निकितिन धीर भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493