भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया, 3-0 से जीती श्रृंखला (लीड-2)

हरारे, 15 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के अंतिम मैच में बुधवार को जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराकर श्रृंखला 3-0 से अपने नाम कर ली।

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.2 ओवरों में 123 रन बनाए थे। भारत ने बिना कोई विकेट खोए 21.5 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत की तरफ से लोकेश राहुल ने सबसे ज्यादा नाबाद 63 रन बनाए। वहीं, अपना पहला एकदिवसीय मैच खेल रहे फैज फजल ने नाबाद 55 रनों का योगदान दिया।

जिम्बाब्वे के बल्लेबाज एक बार फिर इस मैच में भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाए और पूरी टीम 123 रनों पर ही ढेर हो गई। मेजबान टीम के लिए सबसे ज्यादा 38 रन वुसिमुजी सिबांडा ने बनाए।

जसप्रीत बुमराह भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने कोटे के 10 ओवरों में 22 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493