नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 330.63 अंकों की तेजी के साथ 26,726.34 पर और निफ्टी 97.75 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 8,206.60 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 105.08 अंकों की तेजी के साथ 26,500.79 पर खुला और 330.63 अंकों या 1.25 फीसदी तेजी के साथ 26,726.34 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,752.59 के ऊपरी और 26,446.59 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में तेजी रही। भारतीय स्टेट बैंक (3.90 फीसदी), एनटीपीसी (3.88 फीसदी), एलटी (3.38 फीसदी), भारती एयरटेल (2.82 फीसदी) और मारुति (2.50 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के पांच शेयरों एक्सिस बैंक (0.35 फीसदी), डॉ रेड्डीज लैब (0.35 फीसदी), अडाणी पोर्ट्स (0.22 फीसदी), सन फार्मा (0.14 फीसदी) और एम एंड एम (0.06 फीसदी) में गिरावट रही।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 30.55 अंकों की तेजी के साथ 8,139.40 पर खुला और 97.75 अंकों या 1.21 फीसदी तेजी के साथ 8,206.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,213.20 के ऊपरी और 8,123.15 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 66.25 अंकों की तेजी के साथ 11,406.70 पर और स्मॉलकैप 91.52 अंकों की तेजी के साथ 11,464.13 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी रही। पूंजीगत वस्तु (2.26 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (2.06 फीसदी), बिजली (1.99 फीसदी), बैंकिंग (1.38 फीसदी) और औद्योगिक (1.31 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 952 शेयरों में तेजी और 1,546 में गिरावट रही, जबकि 163 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।
dharmpath.com dharmpath