यूरो 2016 : फ्रांस ने अल्बानिया को 2-0 से दी मात

मार्सेली (फ्रांस), 16 जून (आईएएनएस)। फ्रांस ने बुधवार को यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 के ग्रुप-ए के मुकाबले में अल्बानिया को 2-0 से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही वह नॉकआउट दौर में पहुंच गई है।

एंटोइने ग्रिजमैन और दिमित्रि पायेट ने अंतिम समय पर गोल कर फ्रांस को जीत दिलाई।

68वें मिनट में मैदान पर उतरे ग्रिजमैन ने 90वें मिनट में पहला गोल किया। आदिल रामी ने गेंद अपने कब्जे में ली और ग्रिजमैन को क्रॉस पास दिया, जिसे उन्होंने शानदार हैडर खेल गोलपोस्ट में डाल टीम को बढ़त दिलाई।

इंजुरी समय में फ्रांस ने अपने खाते में दूसरा गोल दर्ज किया। पायेट ने गिकनेक के पास पर अल्बानिया के दो खिलाड़ियों को छकाते हुए गेंद को गोलपोस्ट के कोने में फेंक टीम को 2-0 से आगे कर जीत पक्की की।

अपने पहले मैच में स्विट्जलैंड के हाथों हार झेल चुकी अल्बानिया को अगर अगले दौर में क्वालीफाई करने की दौड़ में बने रहना है तो उसे रविवार को रोमानिया के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493