चीन में बाढ़, भूस्खलन से 14 की मौत (लीड-1)

बीजिंग, 16 जून (आईएएनएस)। चीन में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

बीजिंग, 16 जून (आईएएनएस)। चीन में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, गुइझू प्रांत में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण नौ लोगों के मरने की सूचना है।

मंत्रालय के मुताबिक, इस प्रांत में नौ लोग लापता हैं और 65,600 लोगों ने पलायन किया है।

हुनान प्रांत में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लापता हैं और 157,000 लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।

वहीं शांक्सी प्रांत में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493