मास्को, 16 जून (आईएएनएस)। रूस की आर्थिक मंदी इस साल समाप्त हो सकती है। यह बात देश के आर्थिक विकास मंत्री एलेक्सी उल्यूकायेव ने गुरुवार को कही।
सेंट पीट्सबर्ग इंटरनेशनल इकनॉमिक फोरम में उल्यूकायेव ने कहा, “मंदी का सबसे गहरा दौर निकल चुका है और अर्थव्यवस्था में तेजी से वृद्धि की ओर वापसी हो रही है।”
उन्होंने अनुमान जताया कि इस साल की तीसरी तिमाही से देश की अर्थव्यवस्था में वृद्धि शुरू हो सकती है।
उन्होंने यह भी अनुमान जताया कि 2016 के प्रथम पांच महीने में साल-दर-साल आधार पर देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में एक फीसदी संकुचन हुआ है।
इस अवधि के लिए आधिकारिक आंकड़े हालांकि अभी उपलब्ध नहीं हुए हैं।
रूस के फेडरल स्टेट स्टैटिस्टिक्स सर्विस के मुताबिक, 2016 की प्रथम तिमाही में जीडीपी में साल-दर-साल आधार पर 1.2 फीसदी गिरावट रही।
आर्थिक विकास मंत्रालय के अनुमान के मुताबिक 2016 में जीडीपी हालांकि 0.3 फीसदी घट सकता है।
dharmpath.com dharmpath