निक जोन्स ने कॉन्सर्ट्स में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

लॉस एंजेलिस, 16 जून (आईएएनएस)। गायक निक जोन्स ने दिवंगत गायिका क्रिस्टिना ग्रिम्मी की हत्या के मद्देनजर कॉन्सर्ट्स में मिलने-जुलने के अवसरों पर सुरक्षा और कड़ी करने की मांग की है।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि ऐसे समारोहों के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जानी चाहिए।

निक ने एक रेडियो स्टेशन को दिए साक्षात्कार में कहा, “मैं अपने प्रबंधक से इस बारे में बात कर रहा था। कुछ समय पहले एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि उन्हें लगता है कि कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा और कड़ी की जाने की जरूरत है। इस बारे में सोचा जाना चाहिए।”

निक ने ऑस्ट्रेलियाई टॉक शो ‘द मॉर्निग शो’ में भी यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस पर ‘ध्यान देने की जरूरत है।’

उन्होंने कहा, “हम सभी लाइव संगीत चाहते हैं। जरूरी है कि हम किसी भी शो में जाने और कॉन्सर्ट का आनंद उठाने में सुरक्षित महसूस करें। मुझे लगता है कि संगीत स्थलों के लिए कुछ प्रोटोकॉल हैं। केवल कलाकारों की ही नहीं, बल्कि प्रशंसकों की सुरक्षा के लिहाज से भी इनका ध्यान रखा जाना चाहिए।”

ऑरलैंडो में पिछले सप्ताह अपने शो के बाद ऑटोग्राफ्स देने के दौरान ग्रिमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। केविन जेम्स लोइबल नामक हत्यारे ने गायिका की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493