तीरंदाजी : पुरुष रिकर्व टीम को नहीं मिला रियो का टिकट

अंटाल्या (तुर्की), 16 जून (आईएएनएस)। भारत की पुरुष रिकर्व टीम रियो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी है।

भारतीय टीम यहां आयोजित ओलम्पिक क्वालीफाईंग के माध्यम से 5 से 21 अगस्त तक होने वाले ओलम्पिक के लिए टिकट हासिल कर सकती थी।

भारतीय टीम, जिसमें जयंत तालुकदार, अतानू दास और मंगल सिंह चंपिया शामिल हैं, को मलेशिया के हाथों क्वार्टर फाइनल शूटऑफ में 4-5 से हार मिली।

भारत को इस क्वालीफाईंग टूर्नामेंट में शीर्ष-3 में जगह बनाना था, तभी उसे रियो का टिकट मिल सकता था।

क्वालीफाईंग में चंपिया का प्रदर्शन खराब रहा लेकिन वह व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के लिए रियो का टिकट हासिल कर चुके हैं। चंपिया ने बीते साल आयोजित विश्व चैम्पियनशिप के माध्यम से ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया था।

भारत की महिला रिकर्व टीम पहले ही रियो के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493