सीरिया संकट के समाधान में देरी के लिए अमेरिका जिम्मेदार : रूस

इससे पहले अमेरिका ने रूस को सीरिया संकट के समाधान में देरी के लिए जिम्मेदार ठहराया था। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा था कि अमेरिका, रूस और सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद के साथ धर्य खोता जा रहा है, जो युद्धग्रस्त देश में संकट दूर करने की दिशा में रोड़े अटका रहे हैं।

इसका जवाब देते हुए रूसी विदेश मंत्री ने सेंट पीर्टसबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच की बैठक में कहा,

सर्गेई ने कहा, “हमारा जिक्र करते हुए यूं अधीरता का प्रदर्शन करना ठीक नहीं है।”

उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों की वजह से सीरिया समझौते के लिए सभी पक्ष वार्ता की मेज पर एकत्र नहीं हो पा रहे हैं।

सर्गेई ने बताया कि तुर्की सीरियाई कुर्दो को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है, वहीं अमेरिका और उसके सहयोगियों से जुड़े कुछ अन्य सदस्यों ने भी सीरिया के विपक्षी समूहों के साथ एक समान व्यवहार करने से इनकार कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493