सिडनी, 17 जून (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में टैक्सी से उतरने के बाद एक शख्स विश्व प्रसिद्ध सिडनी हार्बर ब्रिज के आर्च (मेहराब) पर चढ़ गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक हेलीकॉप्टरसे लिए गए फूटेज में वह शख्स ब्रिज पर बैठा हुआ हाथ पर हाथ रखे दिखाई दे रहा है।
ब्रिज पर बैठे शख्स ने शुरुआत में उतरने से मना कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने अभियान शुरू कर उसे नीचे उतार गिरफ्तार कर लिया।