आमिर ने युवा अवतार में शुरू की ‘दंगल’ की शूटिंग

लुधियाना, 17 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने गुरुवार को ‘दंगल’ फिल्म की बाकी बची शूटिंग शुरू कर दी। यहां तूसा गांव के अखाड़ा लील में शूटिंग शुरू कर चुके आमिर अपने किरदार के युवा अवतार में दिख रहे हैं।

आमिर की यह फिल्म 23 दिसम्बर को रिलीज होने वाली है। उन्होंने कहा, “हम क्रिसमस की छुट्टियों पर आ रहे हैं। हम अपनी फिल्म को 16 दिसम्बर को रिलीज नहीं कर रहे हैं, यह शुक्रवार को क्रिसमस से दो दिन पहले 23 दिसम्बर को रिलीज होगी।”

बॉलीवुड के 51 वर्षीय अभिनेता इस फिल्म में दिग्गज पहलवान महावीर सिंह फोगाट की भूमिका निभा रहे हैं।

नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म में फोगाट की अधेड़ावस्था के किरदार के लिए आमिर ने अपना वजन 95 किलोग्राम तक कर लिया था और अब पहलवान के युवा अवतार के लिए उन्होंने अपना वजन घटाया है।

सोशल साइट्स पर अभिनेता के प्रशंसकों द्वारा जारी आमिर के युवा अवतार की झलक साफ नजर आ रही है, जिसके लिए उन्होंने चार से पांच माह का ब्रेक लिया था।

आमिर ने कहा, “जब मैं लुधियाना आया था, तो काफी मोटा था। उस वक्त हमने उम्रदराज फोगाट से संबंधित दृश्यों की शूटिग की थी। इस अवतार में 85 प्रतिशत फिल्म शूटिंग की जा चुकी है। अब पहलवान के युवा अवतार की शूटिंग बाकी है।”

इस फिल्म साक्षी तंवर को आमिर द्वारा निभाए जा रहे किरदार की पत्नी की भूमिका में देखा जाएगा। वहीं फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा उनकी बेटियों गीता फोगाट और बबीता कुमारी के किरदार में नजर आएंगी।

फोगाट के किरदार के लिए अपनी तैयारी के बारे में आमिर ने कहा कि उन्होंने कृपा शंकर पटेल से कुश्ती सीखी।

आमिर ने बताया कि भारतीय रेलवे में काम करने वाले पटेल ने एक साल का समय देकर उन्हें और फिल्म में बेटियों का किरदार निभा रहीं दोनों कलाकारों को कुश्ती सिखाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493