सलमान फिल्म जगत के असली ‘बॉडीबिल्डर’ : आमिर

लुधियाना, 17 जून (आईएएनएस)। अपनी आगामी फिल्म ‘दंगल’ में नजर आने वाले अपने किरदार के युवा अवतार से लोगों को हैरान करने वाले बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने गुरुवार को कहा कि वह ‘अंदाज अपना-अपना’ में अपने सह-कलाकार सलमान खान की काया के प्रशंसक हैं और उन्हें फिल्मजगत का असली ‘बॉडीबिल्डर’ मानते हैं।

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म दिग्गज पहलवान महावीर सिंह फोगाट के जीवन पर आधारित है। जिन्होंने सभी बाधाओं से लड़कर अपनी दोनों बेटियों-गीता फोगाट और बबीता कुमारी को पेशेवर कुश्ती का प्रशिक्षण दिया।

सलमान को भी अपनी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ में एक पहलवान के किरदार में देखा जाएगा, जो इस वर्ष ईद पर रिलीज हो रही है।

सलमान के साथ अपनी तुलना के बारे में आमिर ने ‘दंगल’ के सेट पर कहा, “मैं हमेशा से उनका बड़ा प्रशंसक रहा हूं। फिल्म जगत में हमें हमेशा से सलमान की काया काफी अच्छी लगी है।”

आमिर ने कहा, “अगर फिल्म जगत में कोई बॉडी बिल्डिंग में शामिल रहा है, तो वह सलमान हैं। मैं उनकी फिटनेस और काया का प्रशंसक हूं। मुझे नहीं लगता कि मेरा शरीर उन जैसा फिट है। वह बॉलीवुड के असली ‘बॉडीबिल्डर’ हैं।”

अभिनेता ने कहा कि वह सलमान की फिल्म ‘सुल्तान’ को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

आमिर की फिल्म ‘दंगल’ 23 दिसम्बर को रिलीज होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493