वरुण का ‘ढिशूम’ के गाने में कृपाण के इस्तेमाल से इंकार

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘ढिशूम’ के अभिनेता वरुण धवन और निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म के गीत ‘सौ तरह के’ में सिखों के धार्मिक प्रतीक कृपाण का इस्तेमाल करने से इनकार किया है।

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘ढिशूम’ के अभिनेता वरुण धवन और निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म के गीत ‘सौ तरह के’ में सिखों के धार्मिक प्रतीक कृपाण का इस्तेमाल करने से इनकार किया है।

एक समारोह में वरुण से जब इस गीत में जैकलिन फर्नाडीस के छोटे कपड़ों के साथ कृपाण रखने की शिकायत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “यह कृपाण नहीं है, बल्कि एक अरबी हथियार है। यह वास्तव में हमारे पास होना चाहिए, इसलिए हमने इसे प्रदर्शित किया है। मैं पंजाबी हूं और मेरा भाई (निर्देशक रोहित धवन) भी, इसलिए हम कभी इस तरह की गलती नहीं करेंगे। यह एक गलतफहमी है।”

वहीं निर्माता साजिद ने इस मामले पर कहा कि उन्होंने यह खबर पढ़ी थी कि सिख समुदाय ने जैकलिन द्वारा एक छोटी ड्रेस पहनकर कृपाण जैसे दिखने वाले हथियार रखकर नृत्य करने की निंदा की है।

उन्होंने कहा, “हमने इस गाने की शूटिंग मोरक्को में की थी। इसलिए किरपन के इस्तेमाल होने का कोई सवाल नहीं उठता। एक बार जब वे यह गाना देखेंगे तो उन्हें पता चल जाएगा। उन्होंने गीत का एक छोटा सा दृश्य ही देखा है और उसे कृपाण समझ लिया है।”

फिल्म में जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह 29 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493