यूरो 2016 : चेक गणराज्य, क्रोएशिया का मुकाबला ड्रॉ

पेरिस, 18 जून (आईएएनएस)। चेक गणराज्य का क्रोएशिया से यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 में शुक्रवार को हुआ मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा।

सेंट एटीनी में ग्रुप-डी में हुए मुकाबले में इवान पेरिसिक ने 37वें मिनट में क्रोएशिया के लिए गोल दागा और इस गोल से पहले हॉफ में टीम ने 1-0 से बढ़त बनाए रखी।

मध्यांतर के बाद भी क्रोएशिया ने ही गोल दागा। इवान रेकिटिक की ओर से 59वें मिनट में दागे गए गोल ने टीम को 2-0 से आगे किया।

लगभग जीत हासिल करने की खुशी से खिले क्रोएशिया के खिलाड़ियों के चेहरे उस वक्त फीके पड़ गए, जब चेक गणराज्य की ओर से 76वें मिनट में मिलान स्कोडा ने गोल किया। इसके बाद मुकाबले की समाप्ति से एक मिनट पहले थॉमस नेसिड (89वें मिनट) की ओर दागे गए गोल ने टीम को प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ बराबरी पर ला खड़ा किया।

क्रोएशिया ने लगभग जीत हासिल कर ली थी, लेकिन चेक गणराज्य की टीम की बेहतरीन वापसी ने मुकाबला 2-2 पर ड्रॉ कर दिया।

टूर्नामेंट के ग्रुप-डी में जहां एक ओर 22 जून को चेक गणराज्य का सामना तुर्की से होगा। वहीं, इसी दिन क्रोएशिया का मुकाबला मौजूदा विजेता टीम स्पेन से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493