‘उड़ता पंजाब’ की रिलीज पर शाहिद, आलिया ने ली राहत की सांस

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। विवादों में घिरी ‘उड़ता पंजाब’ के आखिरकार रिलीज होने के बाद अभिनेता शाहिद कपूर और आलिया भट्ट ने राहत की सांस ली है। दोनों फिल्म को मिली शुरुआती प्रतिक्रिया को लेकर भी खुश हैं।

लोगों की प्रतिक्रियाएं जानने के लिए सह-अभिनेता शाहिद और दिलजीत दोसांझ के साथ यहां एक सिनेमाघर में मौजूद आलिया ने कहा, “अब तक काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। हम केवल यह देखना चाहते थे कि इसे कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है। हम बेहद खुश हैं कि फिल्म रिलीज हो गई।”

शाहिद ने कहा, “फिल्म को हर स्तर पर मुश्किलों का सामना करना पड़ा, इसे बनाने से लेकर सीबीएफसी (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) और उच्च न्यायालय तक जो कुछ भी हुआ। लेकिन फिल्म को जो प्रतिक्रिया मिली उसे देखते हुए आज खुशी का दिन है।”

शाहिद ने कहा, “हम बेहद खुश हैं। किसी भी फिल्म की रिलीज के बाद केवल दर्शकों को ही यह तय करने का हक है कि उन्हें कौन सी फिल्म पसंद है और कौन सी नहीं। फिल्म के लीक होने को लेकर हम बेहद डरे हुए थे, लेकिन अब जब शुरुआत अच्छी हुई है तो हम राहत महसूस कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493