मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री एमी जैक्सन ने अपनी आगामी तमिल फिल्म ‘2.0’ के मार-धाड़ वाले दृश्यों की तैयारी के लिए हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली का फिटनेस मंत्र अपनाया।
मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री एमी जैक्सन ने अपनी आगामी तमिल फिल्म ‘2.0’ के मार-धाड़ वाले दृश्यों की तैयारी के लिए हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली का फिटनेस मंत्र अपनाया।
एमी ने कहा कि उन्हें मार-धाड़ वाले दृश्यों की शूटिंग करने में काफी आनंद आया और आशा है कि इस तैयारी से उन्हें फिल्म में और भी बेहतर रूप से काम करने में मदद मिलेगी।
अभिनेत्री ने अपने एक बयान में कहा, “मैं हमेशा से ही नई चीजें करने की कोशिश करती हूं। मुझे मार-धाड़ वाले दृश्यों की शूटिंग में काफी आनंद आया और आशा है कि इन सभी तैयारियों से मुझे आगे फिल्म में ऐसे दृश्य करने में मदद मिलेगी।”
एंजेलिना की प्रशंसक एमी ने उनके खान-पान के तौर तरीकों को अपनाया है। इसके साथ ही वह शारीरिक तौर पर फिट रहने के लिए हॉलीवुड अभिनेत्री के पदचिन्हों पर चल रही हैं।
सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत फिल्म ‘2.0’ में अक्षय कुमार और सुधांशु पांडे भी हैं।
अगले साल रिलीज होने वाली इस फिल्म में जहां एक ओर रजनीकांत को वैज्ञानिक के किरदार में देखा जाएगा, वहीं अक्षय खलनायक की भूमिका में दिखेंगे।
dharmpath.com dharmpath