मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। हिन्दी सिने जगत की दिग्गज अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी ने अभिनेता अनिल कपूर की काम के प्रति समर्पण को लेकर प्रशंसा की है।
शबाना ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “शो ’24!’ की शूटिंग के दौरान एक दृश्य पर काम करने के लिए अनिल रात को ही पहुंच गए। उनके इस जज्बे ने मुझे हैरान कर दिया। काम के प्रति उनके इस समर्पण ने ही उन्हें आज इस मुकाम पर पहुंचाया है। उनके लिए सम्मान महसूस हो रहा है।”
शबाना ने हाल ही में फिल्म ‘ईदगाह’ की शूटिंग खत्म की है। बताया जाता है कि यह हिन्दी के प्रख्यात लेखक प्रेमचंद की इसी नाम की लघुकथा पर आधारित है।
dharmpath.com dharmpath