पिता का मार्गदर्शन हमेशा साथ रहेगा : अमिताभ

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने रविवार को फादर्स डे पर पिता हरिवंश राय बच्चन को याद करते हुए बच्चन परिवार की तीन पीढ़ियों की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि पिता की सीख जीवनभर उनका मार्गदर्शन करेंगे।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, “फादर्स डे के शुभ अवसर पर हमारी शुभकामनाएं उन सभी के साथ हैं, जो हमारे साथ हैं और जो हमें छोड़ कर चले गए हैं.. उनकी सीख हमेशा मेरे साथ रहेंगे।”

अमिताभ ने जोर देकर कहा कि जब वह अपने पिता के बारे में बात करते हैं तो उनके पास शब्द कम पड़ जाते हैं।

उन्होंने लिखा, “मेरे पिता.. उनके बारे में कोई क्या कह सकता है.. बेहतर है इसे अनकहा छोड़ दिया जाए।”

अमिताभ ने अपने ट्वीट में कहा कि उनके लिए हर दिन फादर्स डे है।

अमिताभ ने ट्विटर पर तीन तस्वीरों की एक कोलाज साझा की, जिनमें से एक में वह अपने पिता के साथ नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे में बेटे अभिषेक बच्चन के साथ नजर आ रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में अभिषेक बेटी अराध्या के साथ नजर आ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493