मैंने पाकिस्तानी फिल्म नहीं ठुकराई थी : बमन

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता बमन ईरानी ने ‘बजरंगी भाईजान’ के निर्देशक कबीर खान के प्रति समर्थन दिखाते हुए पाकिस्तानी फिल्म से हाथ वापस खींचने की खबरों का खंडन किया है।

‘ब्लेंडर्स प्राइड रिजर्व कलेक्शन’ कार्यक्रम में मौजूद बमन से इस पर सवाल किया गया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “यह बिल्कुल झूठ है। पाकिस्तानी फिल्म से मेरे पीछे हटने की खबर आपने (मीडिया) गढ़ी है। मैंने कभी कोई पाकिस्तानी फिल्म नहीं ठुकराई। उस समय मेरे पास समय नहीं था और मैंने फिल्म नहीं की।”

कबीर खान को पिछले साल अप्रैल में पाकिस्तान विरोधी फिल्में बनाने के लिए कराची हवाईअड्डे पर जबर्दस्त विरोध का सामना करना पड़ा था। इसके एक महीने बाद, ऐसी खबरें आईं कि बमन ने कबीर के समर्थन में एक पाकिस्तानी फिल्म ठुकरा दी है।

बमन ने कबीर से जुड़ी उस घटना पर हैरानी जताते हुए कहा, “मुझे इस बारे में बाद में पता चला।”

बमन को हाल में ‘हाउसफुल 3’ में देखा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493