रूस ने ऐतिहासिक ऑर्थोडॉक्स परिषद से किनारा कसा

मॉस्को, 19 जून (आईएएनएस)। रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च ने अपने साथी चर्च के नेताओं की बैठक में हिस्सा लेने की अपील अंतिम समय में खारिज कर दी। माना जा रहा है कि वर्ष 787 के बाद इस चर्च के नेताओं की यह पहली बैठक है।

‘बीबीसी’ की रपट के मुताबिक, रूस ने कहा है कि वह ग्रीक द्वीप ‘क्रेटे’ में आयोजित हॉली एंड गेट्र काउंसिल में हिस्सा नहीं ले सकता, क्योंकि वहां सभी चर्च की उपस्थित नहीं होगी।

30 करोड़ से भी ज्यादा अनुयायियों का प्रतिनिधित्व करने वाले 14 गिरजाघरों को बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार, 10 करोड़ से ज्यादा अनुयायियों का प्रतिनिधित्व करने वाले रूसी चर्च का फैसला ऑर्थोडॉक्स ईसाइयों के बीच मतभेदों को उजागर करता है।

उनके बीच बैठने की योजना से लेकर वैटिकन के साथ सामंजस्य स्थापित करने के प्रयास जैसे कई मुद्दों पर असहमति है।

30 करोड़ ऑर्थोडॉक्स ईसाई हैं, जो 14 राष्ट्रीय गिरजाघरों के सदस्य हैं।

लंबी टोपी और चेहरे पर बाल ऑर्थोडॉक्स पादरियों की पहचान है, जिसे वे इसलिए पहनते हैं क्योंकि प्राचीन धार्मिक पुस्तकों में हजामत निषिद्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493