मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। अभिनेता राजीव खंडेलवाल और अभिनेत्री नेहा शर्मा ने शनिवार को शुरू हुई सामाजिक पहल ‘यंग भारतीय फाउंडेशन’ का समर्थन किया है।
राजीव ने एक बयान में कहा, “भारत में 65 प्रतिशत युवा हैं, जिसका मतलब है कि आप देश में राज कर रहे हैं, और इसका अंदाजा भी आपको नहीं है। देश में क्या हो रहा है। चाहें कोई भी सरकार आए या जाए। आपकी यहां महत्वपूर्ण भूमिका है। पूरी होशियारी, अपनी पहुंच और पूरी संवेदनशीलता के साथ आपको अपनी जिम्मेदारी की जानकारी होनी चाहिए।”
यंग भारतीय फाउंडेशन एक प्रबुद्ध मंडल (विशेषज्ञ समूह) है। इसे स्थापित करने का एकमात्र उद्देश्य युवाओं को देश में चल रहे समकालीन मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने का अवसर उपलब्ध कराना है।
इस पहल की शुरुआत अमेय प्रताप सिंह ने की है।
वहीं, अभिनेत्री नेहा ने कहा, “मैं सच में याद नहीं कर सकती कि मैंने कब यह सोचा था कि मैं देश के लिए क्या कर सकती हूं। मैं केवल अपनी जिंदगी में व्यस्त थी, कॉलेज में अपने आप करती थी।”
नेहा ने अमेय की इस पहल की शुरुआत के लिए सराहना की है।
इस पहल के बारे में जानने के लिए देश के शीर्ष कॉलेज छात्र कार्यक्रम के दौरान एकत्र हुए थे।
इस कार्यक्रम में फिल्म ‘कैंलेडर गर्ल्स’ की अभिनेत्री अवनी मोदी भी शामिल हुईं।
dharmpath.com dharmpath