‘7 आअर्स टू गो’ का किरदार ‘शैतान’ जैसा नहीं : शिव पंडित

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। बेजॉय नाम्बियार की फिल्म ‘शैतान’ से मशहूर हुए अभिनेता शिव पंडित का कहना है कि फिल्म ‘7 आअर्स टू गो’ में उनका किरदार ‘शैतान’ जैसा नहीं है।

शिव ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म में मेरा किरदार ‘शैतान’ के किरदार जैसा नहीं है। ‘शैतान’ में बेजॉय नाम्बियार ने फिल्म को यर्थाथवादी और शैलीगत ढंग से दिखाने की कोशिश की थी और सौरभ (वर्मा) ने भी यही किया है।”

उन्होंने कहा, “नताशा (स्टेनकोविक) और संदीपा (धर) के कुछ स्टंट्स अद्भुत हैं।”

फिल्म में शिव ने मुजफ्फरनगर के एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है जो अपनी मंगेतर से मिलने के लिए मुंबई आता है, लेकिन कुछ परिस्थितियोंके कारण वह सात लोगों को बंधक बना लेता है और सात घंटे की अवधि में उन्हें मारने की धमकी देता है।

अपने किरदार के बारे में शिव ने कहा, “मेरे लिए सभी किरदार चुनौतीपूर्ण हैं क्योंकि आमतौर पर मुझे खुद पर संशय होता है कि मैं अच्छा कर रहा हूं या नहीं।”

‘7 आअर्स टू गो’ 24 जून को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493