साओ पाउलो, 19 जून (आईएएनएस)। ब्राजील के अग्रणी क्लब पाल्मीरास ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें कहा जा रहा है कि वह ब्राजीली युवा स्टार गेब्रियल जीसस को लेकर स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के साथ बातचीत कर रहा है।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक हाल ही में बार्सिलोना के अधिकारी साओ साउलो पहुंचे थे और उनकी पाल्मीरास के साथ ब्राजील की अंडर-23 टीम के सदस्य जीसस से करार को लेकर बातचीत हुई थी।
पाल्मीरास के निदेशक एलेक्सजेंडर माटोस ने हालांकि इन खबरों का खंडन किया है।
अटैकिंग मिडफील्डर के तौर पर खेलने वाले जीसस ने पाल्मीरास के लिए इस साल सभी प्रतियोगिताओं में 24 मैचों में कुल 13 गोल किए हैं।
dharmpath.com dharmpath