पेरिस, 19 जून (आईएएनएस)। पुर्तगाल के कोच फर्नाडो सांतोस ने अपने खिलाड़ियों से कहा है कि वे हंगरी के खिलाफ होने वाले ग्रुप मैच को फाइनल की तरह लें क्योंकि यही मुकाला उन्हें यूरो कप-2016 के अंतिम-16 में जगह दिलाएगा।
पुर्तगाल को बुधवार को हंगरी के साथ भिड़ना है।
पुर्तगाल को दूसरे मैच में आइसलैंड के खिलाफ ड्रॉ खेलना पड़ा था। उस मैच में पुर्तगाली कप्तान और स्टार फारवर्ड क्रिस्टीयानो रोनाल्डो पेनाल्टी पर गोल करने से चूक गए थे।
सांतोस ने कहा, “हमारा समय अच्छा नहीं चल रहा है। हमें अंतिम-16 में अगर जगह बनानी है तो फिर हमें हर हाल में हंगरी को हराना होगा। यह मैच हमारे लिए फाइनल की तरह है। अब हम और जोखिम नहीं ले सकते। इसके लिए हम वक्त गंवा चुके हैं।”
सांतोस ने कहा कि आइसलैंड जैसी टीम के ख्रिलाफ ड्रीॅ खेलना उनकी टीम की हैसियत के लिहाज से अच्छा नहीं था लेकिन अब इसके बारे में सोचने का वक्त नहीं है और तेजी से आगे बढ़ने की जरूरत है।
dharmpath.com dharmpath