हिमाचल के 3 बाइकर करेंगे यूरोपियन आल्प्स को फतह

शिमला, 19 जून (आईएएनएस)। हिमालय चोटी को पार करने के बाद हिमाचल प्रदेश के तीन एमेच्योर माउंटेन बाइकर्स अब यूरोपियन आल्प्स को पार करने की तैयारी में हैं। आयोजनकर्ताओं ने रविवार को इस बात की पुष्टि की।

यह तीनों साइकल चालक बाइक ट्रांसाल्प के 19वें संस्करण में हिस्सा लेंगे।

हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन (हस्तपा) के अध्यक्ष मोहित सूद ने आईएएनएस को बताया, “चार मोटरसाइकल चालक जिसमें से तीन हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और एक जर्मनी का जो भारत में बस गया है, यह सभी 17 से 23 जुलाई तक होने वाली बाइक ट्रांसाल्प में हमारे क्लब का प्रतिनिधित्तव करेंगे।”

हस्तपा हर साल द हीरो एमटीबी हिमालय रैली का आयोजन कराती है जोकि ट्रांस-आल्प्स चैलेंज (यूरोप) और ट्रांस-रोकिस (कनाडा) के बाद सबसे मुश्किल मानी जाती है।

सूद ने कहा, “देवेंद्र ठाकुर, शिवेन और आशीष सूद के साथ जर्मन मूल के भारतीय खिलाड़ी हेनिरिक सच, ले इवेंट्स द्वारा आयोजित किए जाने वाली इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।”

दो बार के हीरो एमटीबी विजेता ठाकुर ने आईएएनएस से कहा, “मैं यूरोप के सबसे ऊंचे पहाड़ को चढ़ने को लेकर थोड़ा घबराया हुआ हूं, लेकिन यह मेरे लिए अपनी कबिलियत को निखारने का मौका है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493