शोहरत खोने का डर सभी को है : सलमान

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। ‘दबंग’ सलमान खान का कहना है कि उन्हें डर है कि एक दिन उनकी शोहरत उनसे छिन जाएगी, लेकिन दूसरे ही पल यह ख्याल दिल को सुकून देता है कि जिंदगी पर्दे का नायक होने से कहीं अधिक बढ़कर है।

आईएएनएस ने एक बातचीत के दौरान सलमान से पूछा कि क्या आपको अपनी शोहरत-प्रसिद्धि छिन जाने का डर सताता है? जवाब में उन्होंने कहा, “हर किसी को शोहरत हाथ से निकलने का डर होता है। मैं अगर कहूं कि नहीं मुझे यह डर नहीं है, तो मैं झूठ बोलूंगा। यह सिर्फ शोहरत नहीं बल्कि प्यार व सम्मान खोने का डर है।”

उनका मानना है कि एक कलाकार को जिंदगी के उस दौर का सामना करने के लिए भी स्वयं को तैयार रखना चाहिए।

उन्होंने कहा, “आपको ऐसा बंदा बनने की जरूरत है, जो अपनी जाती प्रसिद्धि का सामना कर सके। मैंने अपने पिता सलीम खान को इस दौर से गुजरते देखा है। उन्होंने अपनी जिंदगी में इस चीज को दो बार देखा है। मैंने खुद भी इसका सामना किया है।”

सलमान ने कहा, “लेकिन मेरे ख्याल से जिंदगी फिल्म में एक नायक या स्टार बने रहने से कहीं बढ़कर है। मेरे ख्याल से यह उससे कहीं बढ़कर है।”

सलमान की अगली फिल्म ‘सुल्तान’ आठ जुलाई को रिलीज होनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493