लंदन, 19 जून (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब आर्सेनल के मैनेजर आर्सीन वेनगर ने कहा है कि इंग्लैंड के फारवर्ड खिलाड़ी जेमी वार्डी इंग्लिश प्रीमियर लीग के नए सत्र में अपने पुराने क्लब लीसेस्टर सिटी के लिए खेलते नजर आएंगे।
वेनगर ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा, “वार्डी अभी लीसेस्टर में हैं और जहां तक मै जानता हूं, वह लीसेस्टर में ही बने रहेंगे।”
एक समय आर्सेनल ने वार्डी में रुचि दिखाई थी लेकिन इंग्लैंड के लिए यूरो कप में खेल रहे वार्डी ने साफ कर दिया है कि वह अभी किसी और क्लब के बारे में नहीं सोच रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि वार्डी के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ही लीसेस्टर सिटी ने सबको चौंकाते हुए बीते सत्र में ईपीएल खिताब जीता था।
dharmpath.com dharmpath