काबुल, 20 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही बस पर सोमवार को आत्मघाती हमला हुआ।
एक अधिकारी ने सिन्हुआ को बताया, “यह हमला पुल-ए-चरखी सड़क पर हुआ। इस हमले में लोगों के हताहत होने की संभावना है। अभी तक हमारे पास अधिक जानकारी नहीं आई है। हम अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।”
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब हमलावर ने बस को निशाना बनाया तो उन्होंने भारी विस्फोट की आवाज सुनी। इस बस में विदेशी सुरक्षाकर्मियों को नेपाल से लाया जा रहा था।
dharmpath.com dharmpath