मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। ‘कांटे’ फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता चाहते हैं कि लोग उन्हें अब ‘काबिल’ निर्देशक कहकर पुकारें।
संजय इस वक्त अपनी आगामी फिल्म ‘काबिल’ पर काम कर रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “अधिकांश निर्देशकों को उनकी फिल्म के लिए जाना जाता है। मुझे ‘कांटे’ के निर्देशक के रूप में जाना जाता है। मैं जल्द ‘काबिल’ निर्देशक के रूप में जाना जाऊंगा। वाह, मुझे यह पसंद है।”
फिल्म में ऋतिक रोशन एवं यामी गौतम हैं।
dharmpath.com dharmpath