नवाजुद्दीन, विक्की से असहजता महसूस नहीं हुई : शोभिता

मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। जल्द अनुराग कश्यप की ‘रमन राघव 2.0’ फिल्म में नजर आने वाली अभिनेत्री शोभिता धुलिपला कहती हैं कि उन्हें सह कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी एवं विक्की कौशल से जरा असहजता महसूस नहीं हुई।

शोभिता ने यहां एक साक्षात्कार में कहा, “मेरे लिए इतने बढ़िया कलाकारों के साथ बड़े पर्दे पर आना एक बहुत बड़ा अवसर है। वे सच में बहुत प्रेरित करते हैं और आपका आप जो हैं, वही रहने के लिए मनोबल बढ़ाते हैं। मुझे एक पल के लिए भी डर या अजीब नहीं लगा।”

उन्होंने कहा, “मुझे वास्तव में फिल्म से बहुत कुछ सीखने को मिला। अनुराग सर, बहुत से लोगों के लिए एक ड्रीम डायरेक्टर जैसे हैं। मैं स्वयं को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे मेरी पहली फिल्म में यह अवसर मिला।”

शोभिता ने 2013 में मिस अर्थ खिताब जीता था और 2014 में किंगफिशर के कैलेंडर में भी नजर आईं।

‘रमन राघव 2.0’ 24 जून को रिलीज हो रही है, जिसमें शोभिता ‘सिमी’ नामक किरदार निभा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493