..उस अनुभव को सोच सहम जाते हैं पूरब कोहली

मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। अभिनेता पूरब कोहली जल्द इजरायल के धारावाहिक ‘प्रिजनर्स ऑफ वॉर’ (पीओडब्ल्यू) के देसी संस्करण में नजर आएंगे। वह कहते हैं कि इसकी शूटिंग के दौरान वह जिन अनुभवों से गुजरे उन्हें सोचकर सहम जाते हैं।

पूरब ‘हतुफिम’ के हिंदी संस्करण में काम कर रहे हैं, जिसका निर्देशक फिल्मकार निखिल आडवाणी करेंगे।

मूल धारावाहिक 2008 की पृष्ठभूमि लिए तीन इजरायली सैनिकों की जिंदगी के इर्दगिर्द घूमता है, जिन्हें 17 साल पहले उस वक्त पकड़ लिया जाता है, जब वे एक गुप्त अभियान पर थे।

पूरब अपने किरदार की मनोदशा को समझने पर बहुत समय दे रहे हैं। वह अपनी भूमिका की तैयारी के लिए सैनिकों से मिलने सिख रेजीमेंट भी गए और उन प्रसंगों को भी याद किया, जब उन्हें एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए नाशिक कारागार में 10 दिन बिताने पड़े थे।

उन्होंने एक बयान में कहा, “मैं अब तक किसी असल युद्ध बंदी से नहीं मिला हूं, इसलिए मैं ऐसे व्यक्ति की केवल कल्पना कर सकता हूं और उसका किरदार निभाने की कोशिश कर सकता हूं, जिसने इतना कटु अनुभव झेला हो।”

धारावाहिक के देसी संस्करण में अमृता पुरी, संध्या मृदुल एवं सत्यदीप मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493