मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह हमेशा से एक ‘छोटी’ प्रियंका चाहती थी और खुश हैं कि उनकी यह इच्छा पूरी हो गई।
प्रियंका उस वक्त चौंक गई जब एक सोशल मीडिया यूजर ने एक बच्ची की फोटो ट्विटर पर पोस्ट की, जिसमें वह बिल्कुल प्रियंका जैसी लग रही थी।
पोस्ट में लिखा था, “प्रिशा ने अभिव्यक्ति प्रतियोगिता के लिए ड्रेस पहनी है। कृपा रिप्लाई करें।”
इस पर प्रियंका ने रिप्लाई करते हुए लिखा, “मैं हमेशा से मेरा लघु संस्करण चाहती थी। आपका शुक्रिया। आपकी प्यारी सी बेटी को ढेर सारा प्यार।”
dharmpath.com dharmpath