ब्रुस ली, जैकी चेन का मुरीद हूं : रेमो डिसूजा

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। एक्शन शैली की फिल्म ‘अ फ्लाइंग जट’ लेकर आ रहे कोरियोग्राफर-फिल्मकार रेमो डिसूजा का कहना है कि वह मार्शल आर्ट के महारथी अभिनेता ब्रुस ली व जैकी चेन के मुरीद हैं।

रेमो ने यहां आईएएनएस को बताया, “डांस एवं एक्शन मेरे दिल के बहुत करीब हैं, क्योंकि मैं डांस से पूर्व मार्शल आर्ट करता था। मैं ब्रुस ली और जैकी चेन का मुरीद हूं। वे मेरे पसंदीदा एक्शन हीरो हैं।”

रेमो डांस आधारित रियलिटी शो ‘डांस प्लस 2’ में बतौर सुपर-जज नजर आएंगे। उनका कहना है कि वह सुपरहीरो वाली फिल्म इसलिए बना रहे हैं, क्योंकि वह अलग किस्म की फिल्म में हाथ आजमाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “मैं हमेशा जुदा किस्म की फिल्में करना चाहता था। यही वजह है कि मेरी पहली फिल्म ‘फालतू’ डांस पर नहीं बल्कि कॉलेज शिक्षा पर थी। उसके बाद मैंने डांस पर दो फिल्में बनाईं। उसके बाद एक्शन फिल्म ‘अ फ्लाइंग जट’ है।”

‘अ फ्लाइंग जट’ में टाइगर श्रॉफ, जैकलिन फर्नाडीज व नाथन जोन्स हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493