नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा सोमवार को जारी भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत शुक्रवार 17 जून, 2016 को 45.17 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई, जो गुरुवार 16 जून को 45.22 डॉलर प्रति बैरल थी।
रुपये के संदर्भ में भी भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत शुक्रवार को घटकर 3,033.72 रुपये प्रति बैरल हो गई, जो गुरुवार को 3,039.39 रुपये प्रति बैरल थी। शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर 67.17 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो गुरुवार को 67.21 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
dharmpath.com dharmpath