हाल (जर्मनी), 20 जून (आईएएनएस)। जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी फ्लोरियान मायेर ने यहां रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में अपने हमवतन एलेक्जेंदर ज्वेरेव को 6-2, 5-7, 6-3 से हराकर गैरे वेबर ओपन खिताब हासिल किया।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, चोटों से गुजर रहे विश्व के 80वें वरीयता प्राप्त मायेर ने पिछले पांच साल से एक भी खिताब नहीं जीता है।
मायेर का गैरे वेबर ओपन करियर का दूसरा खिताब है। उन्होंने रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में ज्वेरेव को 55 मिनट के भीतर मात दी।
इस वर्ष ज्वेरेव दो टूर्नामेंटों के फाइनल में पहुंचे हैं, लेकिन दोनो ही मुकाबलों से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
dharmpath.com dharmpath